मप्र रा.क.एकता महासंघ ने प्रशंसा पत्र सौंपा कोलकाता में हुआ किशोर राय का स्वागत : संचालक राजकुमार सपत्निक को दिया प्रशंसा पत्र

मप्र रा.क.एकता महासंघ ने प्रशंसा पत्र सौंपा



कोलकाता में हुआ किशोर राय का स्वागत : संचालक राजकुमार सपत्निक को दिया प्रशंसा पत्र

कलचुरी वार्ता समाचार... कोलकाता। कोलकाता में श्री राधेश्याम मेमोरियल ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय श्री सहस्रार्जुन-बलभद्र मंदिर कोलकाता राष्ट्रीय संचालक राजकुमार जायसवाल और श्रीमती हर्षिता जायसवाल से मप्र राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष किशोर राय एवं महिला महासचिव श्रीमती मनीषा किशोर राय ने भेंट एवं मंदिर के दर्शन कर जायसवाल दंपत्ति को इस पुण्य कार्य के लिए मप्र राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की ओर से प्रशंसा पत्र  देकर सम्मानित किया।

कलचुरी वार्ता को राजकुमार जायसवाल ने बताया कि राय दंपत्ति के कोलकाता आगमन पर स्वागत कर मंदिर दर्शन करावाने पर किशोर राय एवं श्रीमती मनीषा राय ने कहा कि कोलकाता जैसे महानगर में समाज का इतना भव्य मंदिर का निर्माण एवं भगवान के प्रति इतनी लगन और श्रद्धा देखकर आत्म विभोर होकर राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ मप्र परिवार की ओर से इस महान पुण्य कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। किशोर राय ने कलचुरी वार्ता को बताया कि कोलकाता में जायसवाल दंपत्ति द्वारा मंदिर के साथ समाजजनों के लिए एक सुसज्जित धर्मशाला का निर्माण कार्य भी प्रारंभ है जो कि अनुकरणीय एवं प्रेरणाादायी है।  साथियों एवं श्रीमती हर्षिता जायसवाल ने जिस अपनत्व भाव से स्वागत किया वह नि:शब्द प्रशंसनीय है। इस अवसर पर समाजजन मौजूद थे। 

Popular posts
कलचुरी वार्ता समाचार...डॉ. काशीप्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर अभा जायसवाल सर्व महासभा द्वारा व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा होगी
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...१८२ अभिभावकों के साथ कलचुरी वैवाहिक परिचर्चा झांसी-2 सम्पन्न
कलचुरी वार्ता समाचार...छिंदवाड़ा कलार समाज ने किया जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी का सम्मान
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...सुल्तानपुर हत्याकांड में पीडि़त परिवार को २५ लाख रूपए आर्थिक सहयोग के लिए मांग पत्र सौंपा
चित्र