कलचुरी वार्ता समाचार...गोविंद बने जायसवाल क्लब के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

गोविंद बने जायसवाल क्लब के बिहार प्रदेश अध्यक्ष
कलचुरी वार्ता समाचार...बक्सर। जायसवाल क्लब मुख्य संरक्षक व स्टांप शुल्क,रजिस्टर एवं पंजीयन राज्यमंत्री उप्र स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, संरक्षक व कुलपति पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रो. जीसी जायसवाल, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गोविन्द जायसवाल को बिहार प्रदेश जायसवाल क्लब कार्य समिति का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
कलचुरी वार्ता को गोविन्द जायसवाल ने बताया कि समाज सेवा में तत्पर रहने के कारण ही उन्हें यह जवाबदारी दी गई है। भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु जी की नीतियों व जायसवाल क्लब के सिद्धांतों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में वह प्रयास करेंगे। नियुक्ति पर आलोक जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, स्वराज्य जायसवाल, भोला जायसवाल, किरण जायसवाल, शिल्पी जायसवाल, विनोद, सुरेन्द्र, लक्ष्मण, अरविंद, राजेश, कन्हैया, आदेश, बब्लू, ममता, रागिनी, मीना कुमारी सहित अनेक समाजसेवियों ने बधाई दी।


Popular posts
मप्र रा.क.एकता महासंघ ने प्रशंसा पत्र सौंपा कोलकाता में हुआ किशोर राय का स्वागत : संचालक राजकुमार सपत्निक को दिया प्रशंसा पत्र
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार... पंकज चौकसे कलचुरी समाज नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष बनें नरसिंहपुर जिला कलचुरी समाज बैठक की बैठक संपन्न
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार....शिखर महाजन ने केट २०२० में ९९.७१ अंक प्राप्त कर बढ़ाया समाज का मान
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...सोमवंशी क्षत्रिय युवा संगठन जिला अलवर द्वारा नि:शुल्क कोचिंग
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...सुल्तानपुर हत्याकांड में पीडि़त परिवार को २५ लाख रूपए आर्थिक सहयोग के लिए मांग पत्र सौंपा
चित्र