कलचुरी वार्ता न्यूज...राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ एवं उज्जैन कलचुरी वार्ता समाचार पत्र के संयुक्त तत्वाधान में ऊनी कंबल वितरण किया
कलचुरी वार्ता न्यूज....छतरपुर। राकएकता महासंघ प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील शिवहरे एवं कलचुरी कलार समाज जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शिवहरे लाले ने कड़कड़ाती ठंड में राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ और उज्जैन कलचुरी वार्ता समाचार पत्र के संयुक्त तत्वावधान में ऊनी कंबल का वितरण छतरपुर मप्र में किया।
उज्जैन कलचुरी वार्ता को सुशील शिवहरे ने बताया कि जरूरतमंदों को ऊनी कंबल वितरित किए जिससे उन्हें ठंड में राहत मिल सके। कंबल वितरण का कार्य शहर के अलग-अलग जगहों पर समय-समय पर किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शिवहरे ने बताया कि कंबल वितरण छतरपुर शहर में स्थित साईं मंदिर से की गई है कलचुरी कलार समाज ने ठाना है कि इस बार कोई भी जरूरतमंद इस कड़कड़ाती ठंड में अछूता न रह जाए। इस अवसर पर अधिवक्ता सुशील शिवहरे, पुरुषोत्तम शिवहरे, अमित राय, मनोज शिवहरे, नितेश शिवहरे, बद्री प्रसाद शिवहरे, अनंतराम शिवहरे, दयाराम शिवहरे, श्रीमती कमलेश राय, श्रीमती सुनीता शिवहरे सहित समाजजन उपस्थित थे।
कलचुरी वार्ता न्यूज...राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ एवं उज्जैन कलचुरी वार्ता समाचार पत्र के संयुक्त तत्वाधान में ऊनी कंबल वितरण किया