कलचुरी वार्ता न्यूज... प्रयागराज में बनेगा भगवान सहस्रबाहु का भव्य मंदिर  आराध्यदेव की 30 फिट ऊंची मूर्ति लगेगी 

कलचुरी वार्ता न्यूज... प्रयागराज में बनेगा भगवान सहस्रबाहु का भव्य मंदिर
आराध्यदेव की 30 फिट ऊंची मूर्ति लगेगी 
कलचुरी वार्ता न्यूज...प्रयागराज। प्रयागराज उत्तर प्रदेश में भगवान सहस्रबाहु का विशाल एवं भव्य मंदिर बनाया जाएगा जिसमें ३० फीट ऊंची मूर्ति लगाई जाएगी। इस भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश जायसवाल ने प्रयागराज - लखनऊ राज्यमार्ग और दिल्ली से कलकत्ता जाने वाले हाईवे से सटे नवाबगंज कस्बे में भगवान सहस्रबाहु मंदिर निर्माण के लिए लगभग ढाई बीघा जमीन दान की घोषणा की। 
उज्जैन कलचुरी वार्ता को अभा जायसवाल सरवर्गीय महासभा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके जायसवाल ने बताया कि समाज के गणमान्य लोगों के साथ मीटिंग रख विचार-वमर्श किया कि कैसे मंदिर को भव्य और सुंदर बनाया जाएं। सभी ने उक्त स्थल का निरीक्षण कर भगवान सहस्रबाहु जी की जयकारे लगाए। उपस्थित स्वजातिय बंधुगणों ने निर्णय लिया की यह मंदिर भव्य और विशाल होना चाहिए क्यूंकि उक्त स्थल हाईवे मार्ग से जुड़ा होकर दूर-दूर से समाजजन आसानी से यहां पहुंच भी सकते है। मंदिर निर्माण तथा धर्मशाला निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने पर सहमति बनीं। 
इस अवसर पर प्रयागराज समाज के मुकेश जायसवाल, पदुम जायसवाल, एड. टीएन जायसवाल, रामलखन जायसवाल  समदा जी कौशांबी जिलाध्यक्ष, रविन्द्र  जायसवाल अध्यक्ष प्रयागराज, कमलेंद्र जायसवाल बुद्धजीवी परिषद, अरुणेश जायसवाल, अरुण जायसवाल, आशीष जायसवाल नवाबगंज, पवन जायसवाल, अमर जायसवाल जायसवाल एकता संगठन, मनोज जायसवाल, दिलीप जायसवाल, संतोष जायसवाल अध्यक्ष- गंगापार, विजय जायसवाल,  धीरज जायसवाल कोषाध्यक्ष गंगापार, सुरेन्द्र जायसवाल, संजय जायसवाल, दीपू जायसवाल, लालजी जायसवाल नवाबगंज, उमेश जायसवाल नवाबगंज, आशीष जायसवाल संतू नवाबगंज, राजेश जायसवाल नवाबगंज, बुद्धदेव जायसवाल, दिलीप जायसवाल, विनोद जायसवाल, गौतम जायसवाल, गुलाब जायसवाल, राजू मर्करी, वीरेंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश सहित उपस्थित स्वजातिय बंधुगणों ने आगामी रूपरेखा पर चर्चा कर मंदिर निर्माण के लिए दान देने वाले राकेश जायसवाल को धन्यवाद दिया।


Popular posts
मप्र रा.क.एकता महासंघ ने प्रशंसा पत्र सौंपा कोलकाता में हुआ किशोर राय का स्वागत : संचालक राजकुमार सपत्निक को दिया प्रशंसा पत्र
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार... पंकज चौकसे कलचुरी समाज नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष बनें नरसिंहपुर जिला कलचुरी समाज बैठक की बैठक संपन्न
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार....शिखर महाजन ने केट २०२० में ९९.७१ अंक प्राप्त कर बढ़ाया समाज का मान
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...सोमवंशी क्षत्रिय युवा संगठन जिला अलवर द्वारा नि:शुल्क कोचिंग
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...सुल्तानपुर हत्याकांड में पीडि़त परिवार को २५ लाख रूपए आर्थिक सहयोग के लिए मांग पत्र सौंपा
चित्र