कलचुरी वार्ता न्यूज... इंदौर। 3 दिसंबर, रीगल चौराहे, इंदौर पर मध्यप्रदेश जायसवाल कलचुरी महिला महासभा के तत्वाधान में कलचुरी समाज महिलाओं ने हैदराबाद के प्रियंका रेड्डी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन एवं श्रद्धाजंलि दी।
उज्जैन कलचुरी वार्ता को महिला महासभा मप्र अध्यक्ष डॉ. संध्या चौकसे और अभिषेक चौकसे ने बताया कि गृह मंत्रालय को हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिला प्रशासन कार्यालय को ज्ञापन दिया गया। जब तब न्याय नहीं मिलता उनका प्रयास सतत् जारी रहेगा, जिससे दोषियों को सजा मिले। महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा कानून को अधिक मजबूत बनाने की मांग भी रखीं। महासभा के पुरुष वर्ग ने भी इस कुकृत्य के लिए अपना विरोध जताया तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने के लिए रीगल चौराहे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समीप मोमबत्ती जलाकर और दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर विजयकांत जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, सुभाष जायसवाल, विनोद वर्मा, दीपक चौकसे, सूरज जायसवाल सुभाष विद्याधर जायसवाल, श्रीमती माधुरी जायसवाल, अंजू जायसवाल, रेखा चौकसे, प्रभा चौकसे, उषा गुप्ता, शीला जायसवाल, आरती जायसवाल, ज्योति जायसवाल, विजयलक्ष्मी मालवीय, युवा महासभा के नवीन जायसवाल, गौरव जायसवाल, अभिषेक चौकसे, गगन चौकसे, मुकेश जायसवाल, अमित जायसवाल, अंकित चौकसे, संजय चौकसे सहित संगठन पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, समाजजन मौजूद थे। संचालन अभिषेक चौकसे और आभार डॉ. संध्या चौकसे ने माना।
कलचुरी वार्ता न्यूज.... पीडि़ता को न्याय न मिलने तक दोषियों की सजा के लिए रहेंगे प्रयासरत - मप्र जायसवाल कलचुरी महिला महासभा