कलचुरी वार्ता न्यूज...कलचुरी कलवार सर्ववर्गीय समाज, झांसी की मासिक बैठक संपन्न
सालिगराम राय एवं ह्रदेश राय के विवाह की सालगिरह पर सम्मानित किया
कलचुरी वार्ता न्यूज... झांसी। कलचुरी कलवार सर्ववर्गीय समाज, झांसी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष ह्रदेश राय की अध्यक्षता, संरक्षक कृष्णमुरारी राय के मुख्य आतिथ्य एवं शैलेन्द्र राय के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
उज्जैन कलचुरी वार्ता को सालिगराम राय ने बताया कि बैठक में 3 नवम्बर 19 को शुभारम्भ किए विश्रामालय में ठहरे हुये आगुन्तको को गर्म पानी एवं इनवर्टर की सुविधा देना एवं सामाजिक साहित्य उपलब्ध कराना, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष तीसरे वर्ष भी गरीब, असहाय एवं अपाहिजों को 1511वस्त्र का वितरण कराना, इंदौर में आयोजित 26,जनवरी 2020 को उच्च शिक्षित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में झांसी से अधिक से अधिक संख्या मे भागीदारी सुनिश्चित कराना, दिसम्बर माह में संगठन पदाधिकारियों के जन्मदिन एवं सालिगराम राय एवं ह्रदेश राय के विवाह की सालगिरह पर सम्मानित किया। संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सालिगराम राय ने और आभार जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण राय ने माना।
कलचुरी वार्ता न्यूज...कलचुरी कलवार सर्ववर्गीय समाज, झांसी की मासिक बैठक संपन्न