कलचुरी वार्ता न्यूज...बंगलोर। कलचुरी समाज प्रतिभा सिद्धार्थ जायसवाल ने बंगलोर में वल्र्ड फिटनेस फेडरेशन द्वारा ३०नवंबर १९ को आयोजित एशिया पेसिफिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर समाज और परिवार का नाम रोशन किया।
उज्जैन कलचुरी वार्ता को सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि वह पिछले १० वर्षो से नियमित व्यायाम करने जीम जाते थे। विगत दो वर्षो से वह बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। पिछले वर्ष ऊटी में उन्होंने सिल्वर पदक प्राप्त किया था, कलकत्ता में आयोजित प्रतियोगिता में भी उन्हें सिल्वर पदक मिला था। इस वर्ष बंगलोर में वल्र्ड फिटनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित एशिया पेसिफिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता पुरुष वर्ग ३०वर्ष के लिए थी, जिसमें स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में साऊथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका सहित कई देशों से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सिद्धार्था की प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा मसुरी में हुई और उच्च शिक्षा हैदराबाद से एमबीए किया। वर्तमान मेें उद्योगपति के रूप में नेशनल एरकन मुख्य प्रबंधक है। अभा जायसवाल (सर्व.) महासभा पं. बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सतीश जायसवाल के सुपुत्र है। सफलता का श्रेय माता-पिता व परिवार को देते है। अभा जायसवाल (सर्व.) युवा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वर्धनम ने बधाई दी। उज्जैन कलचुरी वार्ता परिवार की ओर से शुभकामनाएं।
कलचुरी वार्ता न्यूज...एशिया पेसिफिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सिद्धार्थ को मिला स्वर्ण पदक