कलचुरी वार्ता न्यूज..भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की दो दिवसीय बैठक शामली में संपन्न

भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की दो दिवसीय बैठक शामली में संपन्न
कलचुरी वार्ता न्यूज...शामली। भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा ने समाज में फैले बिखराव को समाप्त करने और सभी से अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए अपने नाम के साथ 'कलाल लिखने पर बल दिया।
उज्जैन कलचुरी वार्ता  को सुखचैन वालिया ने बताया कि महासभा की राष्ट्रीय समिति की दो दिवसीय बैठक शामली नगर के कैराना रोड़ स्थित निजी रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड सदस्य मोहनसिंह आहलूवालिया, विशिष्ट अतिथि सहारनपुर महापौर संजीव वालिया थे। महासभा अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने अध्यक्षता तथा संचालन सुबोध जायसवाल ने किया। वक्ताओं ने समाज में एकता पर बल देते हुए कहा कि देशभर में समाज के लोग हिन्दू, सिक्ख और मुस्लिम वर्ग में अलग-अलग नामों से जाने जाते हैं, ऐसे में सभी को अपनी पौराणिक पहचान बचाए रखने के लिए अपने नाम के आगे कलाल अवश्य लिखना चाहिए। समाज के गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग देने पर जोर दिया। बैठक में संगठन के विस्तार और समाज में हो रहे बिखराव को रोकने, शिक्षा, चिकित्सा आदि पर सकारात्मक चर्चा हुई। सुखचैन वालिया को उत्तर प्रदेश कलाल महासभा प्रदेश अध्यक्ष व सहारनपुर महापौर संजीव वालिया को सरंक्षक मनोनीत किया गया। 
इस अवसर पर संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष कलाल महासभा सुखचैन वालिया, हरियाणा चयन बोर्ड सदस्य विजयपालसिंह अहलूवालिया, महामंडलेश्वर संतोषानंददेव जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष प्रमिला राय, उषा राय, उर्मिला, हरीशचंद्र, अदनान सिद्दकी, रमेश वालिया, पत्रकार अजय जायसवाल, मुकेश कर्णवाल, कपिल जायसवाल, हरीश जायसवाल, हाजी असद सिद्दीकी, शालू वालिया सहित प. बंगाल, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Popular posts
मप्र रा.क.एकता महासंघ ने प्रशंसा पत्र सौंपा कोलकाता में हुआ किशोर राय का स्वागत : संचालक राजकुमार सपत्निक को दिया प्रशंसा पत्र
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार... पंकज चौकसे कलचुरी समाज नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष बनें नरसिंहपुर जिला कलचुरी समाज बैठक की बैठक संपन्न
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार....शिखर महाजन ने केट २०२० में ९९.७१ अंक प्राप्त कर बढ़ाया समाज का मान
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...सोमवंशी क्षत्रिय युवा संगठन जिला अलवर द्वारा नि:शुल्क कोचिंग
चित्र
कलचुरी वार्ता समाचार...सुल्तानपुर हत्याकांड में पीडि़त परिवार को २५ लाख रूपए आर्थिक सहयोग के लिए मांग पत्र सौंपा
चित्र