प्रयागराज में १५ जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
कलचुरी वार्ता न्यूज.... प्रयागराज। जायसवाल सेवा संस्थान प्रयागराज में १५ जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। उज्जैन कलचुरी वार्ता को नवीन जायसवाल ने बताया कि २४ नवंबर को जायसवाल सेवा संस्थान के पदुम जायसवाल के नेतृत्व में यह आयोजन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सांसद रमादेवी जी एवं रविन्द्र जायसवाल मंत्री उप्र थे। अतिथियोंं में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के आगामी सत्र के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कैलाश धनेष्ठा गुजरात एवं राष्ट्रीय महासचिव नवीन विजयकांत जायसवाल इंदौर थे।
प्रयागराज में १५ जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न